Thursday, November 25, 2010

चुनावी नतीजे रहस्यमय :-लालू-November 24, 2010

चुनावी नतीजे रहस्यमय :-लालू

Posted by Kusum Thakur Wednesday, November 24, 2010
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के चुनावी नतीजों को रहस्यमय बताया है और कहा है कि वह इसकी समीक्षा करवाएंगे जबकि उनके सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने इस पर हैरानी जताई है।

पटना में संवाददाताओं से मुखातिब लालू ने कहा, ‘‘चुनावी नतीजे रहस्यमय है। ऐसे नतीजे की हमें उम्मीद नहीं थी। यह परिणाम जादुई है। हम पता करेंगे कि आखिर यह जादू कैसे हुआ। हार-जीत की समीक्षा करेंगे। वैसे भी बिहार में रहस्य ज्यादा दिनों तक नहीं रहता।’’

लालू ने कहा कि वह ना तो किसी पर आरोप लगा रहे हैं और ना हीं किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। लेकिन जो चुनावी नतीजे आए हैं वह रहस्यमय है। हम जहां-जहां हारे हैं वहां हमें ऐसे नतीजों की उम्मीद ही नहीं थी। लालू ने शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अगुवा व निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

लालू के संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए पासवान ने चुनावी नतीजों पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘कैसे यह हुआ किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को पांच सालों के लिए जनादेश दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, हम नीतीश के छल-प्रपंच के बारे में लोगों को समझा नहीं सके।’’

No comments: