Friday, November 19, 2010

बुनियादी ढांचे के विकास में पंजाब देश में प्रथम घोषित-19/11/10

बुनियादी ढांचे के विकास में पंजाब देश में प्रथम घोषित

(IF THIS NEWS IS ACCURATE,THEN GOOD WISHES AND CONGRATULATIONS!!!....VIBHA)

नई दिल्ली (अमरजीत रतन) देश की चोटी की समाचार पत्रिका इण्डिया टुडे द्वारा करवाए गये सर्वेक्षण में पंजाब को बुनियादी ढांचे के विकास, खेती और उपभोक्ता बाज़ार के क्षेत्र में पंजाब को प्रथम स्थान मिला है | शुक्रवार को उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नई दिल्ली में अवार्ड वितरित किये | पंजाब के नई दिल्ली में स्थित स्थानीय आयुक्त के शिवा प्रसाद ने पंजाब सरकार की तरफ से अवार्ड हासिल किये | यह अवार्ड अन्तर्राष्ट्रीय कंसलटेंसी आईएल एंड एफएस द्वारा देश भर में करवाए गये सर्वेक्षण के बाद दिया गया | बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में तमिलनाडू दूसरे, हिमाचल प्रदेश तीसरे, केरल चौथे, कर्नाटक पांचवें और महाराष्ट्र छठे स्थान पर रहा | हरियाणा को सातवा स्थान मिला | खेती के क्षेत्र में हरियाणा दूसरे, तमिलनाडू तीसरे, गुजरात चौथे, आन्ध्र प्रदेश पांचवे, कर्नाटक छठे और महाराष्ट्र सातवे स्थान पर रहा | उपभोक्ता बाज़ार के क्षेत्र में महाराष्ट्र दूसरे, हिमाचल प्रदेश तीसरे, केरल चौथे, गुजरात पांचवे, जम्मू- कश्मीर छठे और तमिलनाडू सातवे स्थान पर रहा |

No comments: